पिथौरागढ: आबकारी विभाग की बडी़ कार्यवाही, हरियाणा ब्रांड की शराब के साथ 01 अभियुक्त मय वाहन गिरफ़्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ: आबकारी विभाग पिथौरागढ़ द्वारा 01 अभियुक्त मय वाहन (संख्या UK 05 TA 2656) जिसमे 60 बोतल ओल्ड मोंक xxx रम (For sale in Delhi), (कुल 05 पेटी अवैध शराब) के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आबकारी निरीक्षक डीडीहाट कार्यालय द्वारा उसके खिलाफ अपराध संखया 34/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी पिथौरागढ़ के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक डीडीहाट जगत सिंह द्वारा ओगला क्षेत्र मैं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान आज 28 जनवरी, 21 को शाम 05:35 बजे ओगला सिंघाली मोटर मार्ग पर वाहन संख्या UK 05 TA 2656 से 60 बोतल ओल्ड मोंक xxx रम (कुल 05 पेटी अवैध शराब) बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र सुंदर सिंह, निवासी मजेडा भागीचौरा, अस्कोट, पिथौरागढ़ का रहने वाला है। गठित टीम में जगत सिंह आबकारी निरीक्षक, विजय खड़ायत व भुवन चौसाली शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like