Pithoragarh: मामूली कहासुनी में राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी किया बरामद

Please Share
 दीपक जोशी की रिपोर्ट;
Pithoragarh: गंगोलीहाट पुलिस से यह जानकारी प्राप्त हुई कि पूरन सिंह, निवासी ग्राम बुंगली, गंगोलीहाट द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई कि दिनाँक 08.01.2023 को सायं करीब 08:30 बजे मेरा छोटा भाई गंगा सिंह पुत्र लछम सिंह जो मिस्त्री का कार्य कर, किशन सिंह की दुकान पर पहुँचा, जहाँ पर हमारे गाँव के रणजीत सिंह उर्फ रंचन सिंह पुत्र भगवान सिंह एवं पूरन सिंह पुत्र कल्याण सिंह द्वारा मेरे भाई को चाकू से प्रहार कर जान से मार दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, मंगल सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 09.01.2023 को ग्राम बुंगली से उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि रणजीत सिंह व पूरन सिंह उपरोक्त की मृतक गंगा सिंह के साथ मामूली कहासुनी हुई थी, जिस पर दोनों अभियुक्तगणों ने साथ मिलकर चाकू से प्रहार कर गंगा सिंह की हत्या कर दी गई। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like