उत्तराखंड फिल्म परिषद को किया गया भंग

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फिल्म निर्माण परिषद से गैर सरकारी उपाध्यक्ष बालीवुड कलाकार हेमंत पांडे और कृष्णा नौटियाल को हटा दिया गया है। सूचना सचिव डा. पंकज कुमार पांडे ने बताया कि सरकार के निर्देश पर गैर सरकारी उपाध्यक्ष और सदस्यों को हटाया गया है।

दरअसल, इस निर्णय के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। फिल्म निर्माण परिषद में गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति पर पहले भी सवाल खड़े किए गए थे। इस पद के लिए पहले तिग्मांशू घूलिया का नाम तय किया गया था, लेकिन उन्होंने पद लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए हेमंत पांडे का नाम फाइनल किया गया था। निर्माण के बाद से परिषद पर काम नहीं करने के आरोप भी लगते रहे। इसको लेकर सरकार की नाराजगी बताई जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा भी थी कि गैर सरकारी उपाध्यक्ष और सदस्यों को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को सरकार ने गैर सरकार उपाध्यक्ष और सदस्यों को हटाने का आदेश जारी कर उन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply