पिथौरागढ़ पुलिस के जवान ने रक्तदान कर बचाई छत से गिरकर घायल व्यक्ति की जान

Please Share

पिथौरागढ़; उत्तराखण्ड पुलिस के जवान बृजेश चंद्र ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घर की छत से गिरकर घायल व्यक्ति ईश्वर सिंह चलाल निवासी धारचूला पिथौरागढ़ की जान बचाई।

आज जब शहर के गड़कोटी हॉस्पिटल में भर्ती घायल ईश्वर सिंह के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण B+ ब्लड की अति आवश्यकता थी, परन्तु B+ ब्लड उपलब्ध नहीं हो रहा था, जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ में तैनात मीडिया सैल में नियुक्त बृजेश चंद्र को मिली जिसपर बृजेश द्वारा तत्काल जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पिथौरागढ़ में जाकर घायल को रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाते हुए जान बचाई गयी। घायल के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मी को कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस के जवान ने रक्तदान कर बचाई छत से गिरकर घायल व्यक्ति की जान 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply