पित्रोदा के 84 दंगों के बयान को पीम मोदी ने बताया कांग्रेस का अहंकार

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर दिए बयान ‘जो हुआ वो हुआ’ के जवाब में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा है कि ये कांग्रेस का अहंकार है जो उसे पहले 44 सीटों पर ले आया इसबार वो इससे भी नीचे जाएगी।

पित्रोदा के बयान का जवाब देते हुए पीएम ने एक बार फिर से राजीव गांधी को याद किया और कहा कि इस वक्त राजीव गांधी ने कहा था कि, ‘कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है।’ यहां तक कि कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी और फिर मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। तो इस बयान को सिर्फ पित्रोदा के बयान की तरह नहीं लेना चाहिए।

पित्रोदा ने कहा था पिछले 5 साल का हिसाब दें पीएम

बता दें कि 8 मई को बीजेपी के सीनियर नेता नितिन गडकरी ने कहा था कि ”ये दुर्भाग्य है कि ये लोग अपनी सरकार में 1984 दंगे में जो लोग मरे थे उनके परिवारों को न्याय नहीं दिला पाए। दंगा कराने वाले जो लोग थे उनको ये लोग सम्मान दे रहे हैं।” गडकरी के इसी बयान के जवाब में सैम पित्रोदा ने कहा था कि ”अब क्या है 84 का? आपने क्या किया है 5 साल में उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया?”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like