निर्भया गैंगरेप के दोषियों की फांसी के बाद पीएम के किया ट्वीट – लिखा न्याय की जीत हुई

Please Share

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप के दोषियों को आज सुबह फांसी देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि न्याय की जीत हुई। अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा, ” न्याय की जीत हुई, महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो।”

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों को आज सुबह 5 .30 बजे फांसी दे दी गई। मुकेश सिंह (32 साल ), पवन गुप्ता (25 साल ), विनय शर्मा (26 साल) और अक्षय कुमार सिंह (31 साल) को सुबह 5 .30 बजे फांसी दे दी गई।

इस मामले की 23 वर्षीय पीड़िता को ‘‘निर्भया’’ नाम दिया गया था जो फिजियोथैरेपी की छात्रा थी। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े जेल परिसर में पहली बार चार दोषियों को एक साथ फांसी दे दी गई। चारों दोषियों ने फांसी से बचने के लिए सभी कानूनी विकल्पों का पूरा इस्तेमाल किया जिस की बृहस्पतिवार रात तक सुनवाई चली लेकिन सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के इस मामले के इन दोषियों को फांसी दे दी गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply