युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Please Share

देहरादून : होली के दिन युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी युवक ने युवती को अकेला देख घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को माया देवी (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) घर पर अकेली होने के कारण होली के दिन यानि 2 मार्च को शेर सिंह उर्फ शेरू पुत्र नन्हे सिंह निवासी केशवपुर बस्ती डोईवाला ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की गई।

पुलिस ने माया देवी की तहरीर पर डोईवाला थाना में शेरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की गई लेकिन आरोपी युवक घटना के बाद से अपने घर से फरार हो गया था। देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती तक मामला पहुंचा तो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी शेरू उर्फ शेर सिंह को बीते रविवार को कस्बा चौक, डोईवाला से गिरफ्तार कर लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply