तमंचे के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे, राहगीरों को बनाता था शिकार

Please Share

हरिद्वार: धर्मनगरी में बदमाशों का पकडे जाना लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर एक और अभियुक्त को एक देशी तमंचा, 315 बोर तथा एक ज़िन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्तकीम पुत्र रोड्डा हसन निवासी नसीरपुरक़ला के रूप में हुई है, जिसको घोंटिचोक पथरी से सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

वहीँ पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि, वह राह चलते राहगीरों से लूट-पाट करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र मे घूम रहा था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों मे पथरी क्षेत्र मे अवैध हथियारों के साथ अब तक कई अपराधी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पथरी थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि, यह हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply