पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ नाबालिक से रेप का आरोपी

Please Share

अल्मोडा: राजस्व पुलिस को चकमा देकर अल्मोड़ा में एक कैदी फरार हो गया। बता दें कि, रानीखेत क्षेत्र में नाबालिक ने अपने चाचा पर दुराचार का अरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में रिर्पोट दर्ज की थी। इसके बाद राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को कारागार भेजने का आदेश दिया।

न्यायालय के निर्देश के बाद आरोपी को राजस्व पुलिस द्वारा अल्मोडा की जेल ले जाया जा रहा था, कि आरोपी अल्मोडा में जेल पहुँचने से पहले ही जेल के गेट के बाहर से राजस्व पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं अब आरोपी के फरार होने का मामला अल्मोडा थाने में दर्ज किया गया है, जिसके बाद आरोपी को पकडने के लिए एसएसपी द्वारा टीम गठित कर खोजबीन में जुट गयी है। आरोपी के फरार होने के 22 घण्टे के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। जिले में कैदी भागने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व द्वाराहाट में भी एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, हालांकि बाद में उसको पकड लिया गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like