पुलिस ने बरामद की 43 लाख कीमत के 57,600 शराब के पव्वै

Please Share

देहरादून: दून पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेफ बरामद की है। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ शराब तस्कर हिमांचल प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध रूप से पछवादून से होते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और दिल्ली में अवैध शराब सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने जाल बिछाकर काम करना शुरू किया। आज पुलिस ने धर्मावाला चौक से एक ट्रक अवैध शराब विस्की सहित दो आरोपियों नियाज अहमद और आदिल मोहमद को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभियुक्त जोहर अहमद उर्फ यूनुस मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश से हिमांचल का सामान लाते रहते थे, जहां इनकी मुलाकात जोहर अहमद से हुई, जिसने इनको अच्छे पैसे कमाने का लालच दिया। इसके बाद अक्सर हिमांचल समान छोड़ने के बाद हिमांचल के कालाआम से जोहर अहमद के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में बिना लेबल की अवैध रूप से शराब ले जाकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर मोटे दाम पर बेचते थे। पूछताछ में आरोपियों ने शराब तस्करों के संबंध में महत्पूर्ण जानकारियां दी हैं, जिन पर शीघ्र कार्वाई की जाएगी। पिछले 10 दिनों में सहसपुर पुलिस ने शराब माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए करीब एक करोड़ की शराब बरामद की है। साथ ही दो बड़े ट्रक सीज किए गए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like