गंगोलीहाट: साढ़े पांच घण्टे के अन्दर ही चुराई हुई धनराशि को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट:
गंगोलीहाट: गंगोलीहाट पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाँक 06/04/2021 को समय करीब 11:00 बजे प्रात: जोशी स्वीट्स गंगोलीहाट से दुकान स्वामी ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि सुबह करीब 08:00 बजे उनकी दुकान से एक नेपाली लड़का 50,000 रूपए की नगदी व कुछ कागजात चोरी कर ले गया है। जिसपर थानाध्यक्ष गंगोलीहाट द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 05:30 घण्टे के अन्दर ही घटना को अंजाम देने वाले नेपाली लड़के को खेतीगाँव के पास से अभिरक्षा में लिया गया, जिसके कब्जे से चुराई हुई नगदी 50,000/- रूपए व कागजात बरामद किये गये।
थाना गंगोलीहाट में वि0वि0 किशोर के विरूद्ध एफ.आई.आर. न0 8/21 धारा 380 भा.द.वि. पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्परता से किये गये कार्य की दुकान स्वामी द्वारा काफी सराहना की गयी। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ, कानि0 राकेश सिंह, कानि0 भागवत सिंह व कानि0 उमेश अधिकारी सर्विलांस सैल से शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like