पुलिसवाले ही चला रहे थे ब्लैकमेलिंग गिरोह, दरोगा, तीन कॉस्टेबल सहित महिला गिरफ्तार

Please Share

नोएडा:दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा कोतवाली सेक्टर-39 एरिया के एक चौकी में ब्लैकमेल कर अवैध वसूली का धंधा चल रहा था। पुलिस ने सोमवार देर रात महिलाओं की मदद से कार सवारों को ब्लैकमेल करने वाले दरोगा और तीन सिपाहियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक नोएडा के कुछ दिन से सेक्टर-44 में लिफ्ट लेकर लोगों से वसूली करने वाला गिरोह चल रहा था। इस सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। सोमवार रात एसएसपी को सूचना मिली कि एक महिला किसी राहगीर से लिफ्ट लेकर सेक्टर-44 चौकी प्रभारी सुनील शर्मा व सिपाहियों से मिलकर ब्लैकमेल कर रही है। एसएसपी ने सेक्टर-44 चौकी पहुंचकर तीन सिपाहियों को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पिछले कुछ माह से लोगों से ब्लैगमेलिंग का यह धंधा चल रहा था। पिछले दिनों एक शिकायत भी मिली थी कि एक गैंग ऐसा चल रहा है, जिसमें एक लड़की लोगों को लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठ जाती है फिर आगे जाकर उतर जाती है। वहीं, पूरी साजिश के तहत वहां खड़ी पीसीआर उस व्यक्ति को पकड़ कर चौकी लाती है और फिर पैसे लेकर छोड़ा जाता है। इस मामले में उन्होंने एएसपी के साथ चौकी पर छापा मारा था, तो वहां से तीन सिपाही पैसे लेते पकड़े गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 3-4 दिन पहले कुछ लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर को सूचना दी थी कि थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 44 पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत कोई ऐसा गैंग प्रचलित है, जिसमें एक लड़की सैक्टर 44 पुलिस चौकी क्षेत्र से जा रहे किसी व्यक्ति की कार को रुकवाकर उसकी कार मे बैठकर थोडी दूर चलकर ऐसी जगह उतरती थी, जहां सेक्टर 44 पुलिस चैकी की पीसीआर खड़ी होती है और उतरने के बाद वो लड़की पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों से शिकायत करती थी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद सभी मिलकर पीड़ित शख्स ने पैसे की उगाही करते थे और मना करने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देते थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like