प्रधानमंत्री की अनिल अंबानी से कथित नजदीकी पर राहुल का ट्वीट, कहा: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील को लेकर पीएम मोदी नर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। राहुल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की अनिल अंबानी से कथित नजदीकी पर निशाना साधने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें शोले का हिट गाना-ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, बजता है। राहुल गांधी के ट्वीट करते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कांग्रेस प्रमुख का आरोप है कि राफेल सौदे में अंबानी की कंपनी को 30,000 करोड़ रूपए का ऑफशोर ठेका मिला है। गांधी के ट्विटर हैंडल में 17 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें मोदी और अंबानी की मुस्कुराती हुईं तस्वीरें हैं और पीछे से गाना बज रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रमुख मोदी पर कथित भ्रष्टाचार और फ्रांस की कंपनी के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन पर लगातार हमले बोल रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आंनद शर्मा बीते दिनों राफेल सौदे को इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बता चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल प्रधानमंत्री को ही पता था कि ऑफसेट अनुबंध हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को नहीं दिया जाएगा। शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह उनका (मोदी का) फैसला था। केवल उन्हें ही पता था कि वह क्या करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय महत्व के इस मुद्दे पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने इस विषय पर लगातार चुप्पी साधे रखी जबकि अपनी सरकार के बारे में ऊंचे-ऊंचे दावे करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री के पास राफेल सौदे पर छिपाने को काफी कुछ है। उनकी चुप्पी मौलिक प्रश्न को जन्म देती है क्योंकि वह सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं और व्यक्तिगत तौर पर इसके लिए जवाबदेह हैं।

राफेल सौदे को देश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला होने का दावा करते हुए शर्मा ने इसकी संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच की मांग दोहरायी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की फ्रांस यात्रा पर भी सवाल खड़ा किया जिस दौरान 58,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत वायुसेना के लिए 36 राफेल जेट विमानों की आपूर्ति के लिए दसाल्ट एविएशन में चल रहे कामों की प्रगति का उनके द्वारा जायजा लेना शामिल था। शर्मा ने कहा कि भारत फ्रांस से जो लड़ाकू विमान खरीद रहा है, उसकी कीमत काफी बढ़ गयी है और प्रधानमंत्री को इस सौदे को लेकर उत्पन्न कई संशयों को दूर करना चाहिए। यदि इस सौदे का फोरेंसिक ऑडिट किया जाए तो और ब्योरा सामने आएगा।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने राफेल डील पर कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि,एनडीए ने यूपीए की तुलना में बेहतर सौदा किया है। दसॉ कंपनी के सीईओ ने साफ-साफ पुष्टि की है कि उन्होंने ऑफसेट को लागू करने के लिए अपनी इच्छा से पार्टनर को चुना था। पीयूष गोयल ने कहा कि यह जेंटलमैन फेक न्यूज बना रहे हैं। एक झूठ को 100 बार बोल देने से वह सच नहीं हो जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like