प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

Please Share

देहरादून:  उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। दून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कार्मिकों और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट एवं सुशासन पुरस्कार से आला नौकरशाहों को सम्मानित किया। वहीं  स्‍कूलों में छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति का संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like