प्रेम प्रसंग के चलते डीआईटी के छात्र ने की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: राजपुर थाना अंतर्गत मसूरी रोड स्थित डीआईटी कॉलेज के एक छात्र ने पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली। जिससे छात्र की मौत हो गई। मामले में कॉलेज के चेयरमैन ने थाना राजपुर को सूचित किया कि उनके कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने छात्रावास के कमरे में पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली।
इस सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद छात्रों व कॉलेज प्रशासन के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। तत्पश्चात जांच में पाया गया कि, मृतक मनीष कुमार यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी ग्राम जंगल गोरी नंबर 1 तहसील चोरी चौराहा जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष का निवासी था, जो कि वर्तमान समय में डीआईटी कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। प्रथम दृष्टया यह प्रकरण प्रेम प्रसंग का होना प्रतीत होता है। मौके पर थाना पुलिस द्वारा एफएसएल टीम जांच हेतु बुलाई गई। थाना राजपुर पुलिस द्वारा मौके पर पंचायत नामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like