प्रदेश में भाजपा पर बरसे प्रीतम सिंह, दिल्ली में उपवास से पहले नेताओं ने खाये छोले भठूरे

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में अल्पसंख्यक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले कांग्रेस कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को रोकने का काम किया। कई योजनाओं के नाम बदल दिए गए। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। कार्यकर्ताओं ने उपवास भी रखा। उधर, दिल्ली से कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमे कुछ कोंग्रेसी नेता उपवास में शामिल होने से पहले छोले भठूरे खाते नजर आ रहे हैं और वही नेता बाद में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उपवास करते नजर आये। बीजेपी ने कांग्रेस के उपवास पर सवाल खड़े किये हैं । इसके साथ ही राजनीति भी गरमा गयी है।

प्रदेश में भाजपा पर बरसे प्रीतम सिंह, दिल्ली में उपवास से पहले नेताओं ने खाये छोले भठूरे 2 Hindi News Bharat »उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप भी लगाया। कहा कि भाजपा ने देश में बेरोजगारी, मंहगाई बढ़ाने और देश की जनता को ठगने के अलावा इन चार वर्षो में कुछ भी नही किया है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर राजनीति कर साम्प्रदायों के बीच में झगड़ा कराने का काम करती है। विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मात्र जुमलेबाजी करने का काम किया है। प्रदेश सरकार भी केवल जुमलेबाजी ही कर रही है। विकास कार्याें से सरकार को कोई सरोकार नहीं है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांगे्रस पार्टी ने सदैव सर्व धर्म संभाव की बात की है और हर धर्म, संप्रदाय जाति व वर्ग के हित में काम किये। उन्होंने कहा कि कांगे्रस पार्टी ने मुस्लिम समुदाय की शिक्षा, मदरसा वोर्ड, कब्रस्तानों का विकास, जसपुर में टेक्सटाइल पार्क, होनेहार छात्रों के लिए छात्र वृत्ति, हज हाउस का निर्माण, हज का कोटा बढ़ाने,  बेरोजगारों के प्रशिक्षण हेतु रोजगार मुहैय्या कराने जैसे ऐतिहासिक योजनायें शुरू की थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के बजाय रोकने का काम किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply