प्रियंका गांधी को है एक बिमारी, लोगों से करती हैं मारपीट: बीजेपी सांसद

Please Share

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को लेकर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादित बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि प्रियंका गांधी को एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकुल और उपयुक्त नहीं है, उसे ‘बायपोलैरिटी’ कहते हैं यानी उसकी हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ती है, लोगों को पीटती है। उन्होंने कहा कि पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब अपना संतुलन खो देंगी, किसी को पता नहीं।

बता दें कि इससे पहले भी कई नेता प्रियंका गांधी   राजनीति में एंट्री को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले, बिहार बीजेपी नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। वे बहुत सुंदर हैं लेकिन राजनीति में उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया है और उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी अभी नौसिखुआ हैं।

इसके पहले, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का भी बयान आया था। सुमित्रा महाजन ने कहा था कि प्रियंका अच्छी महिला हैं, राहुल जी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं, लिहाजा उन्होंने प्रियंका गांधी की मदद ली है। यह अच्छी बात है। इस बयान पर कांग्रेस की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like