प्रियंका के रोड शो में जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने शरीर पर पेंट करवाया ‘चौकीदार चोर है’

Please Share

लखनऊ : कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ पहुंच चुकी हैं। जहां उनका रोड शो शुरू हो चुका है। उनके साथ राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुर्नजीवित करने के लिहाज से प्रियंका गांधी के रूप में बड़ा दांव खेला है।

प्रियंका की सक्रिय पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। इसीलिए पार्टी में पद संभालने के बाद प्रियंका के पहली बार लखनऊ आने को लेकर खासी तैयारियां की गई हैं। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर तक जाने वाली सड़कों पर हाई टेंशन वायरिंग होने के चलते प्रियंका गांधी का रोड शो कुछ देर के लिए रुका, जिसके बाद अब प्रियंका और राहुल गांधी छोटी गाड़ी की छत पर सवार हुए हैं और आगे का रोड शो शुरू कर दिया है।

प्रियंका गांधी अपने रोड शो के दौरान लालबाग चौक में थोड़ी देर रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका को लालबाग में रैली करनी है। लेकिन, वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक कुछ मिनट तक ही प्रियंका का संबोधन होगा।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ-साथ राफेल जैसे मुद्दे भी कार्यकर्ताओं की जुबान पर हैं। कुछ कार्यकर्ता अपने शरीर पर चौकीदार चोर है लिखवाकर भी पहुंचे हैं। लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में यूपी से हजारों महिलाएं आई हैं, लेकिन प्रियंका गांधी की महिला समर्थक रायबरेली से यहां पहुंच चुकी हैं। ये सभी महिलाएं पहले ही प्रियंका के रोड शो और उनकी रैली में समर्थन के लिए यहां पहुंच चुकी थीं।

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सफर की शुरुआत पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, भारत के लोगों और उत्तर प्रदेश के लिए काम करने की शुरुआत के लिए ‘पी’ तुम्हें शुभकामनाएं। तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड, एक परफेक्ट वाइफ और बच्चों की बेस्ट मां हो। यह राजनीति में बदले की भावना का वातावरण है। लेकिन, मैं जानता हूं कि भारत के लोगों की सेवा करना प्रियंका का फर्ज है। यूपी में चुनावी सफर की शुरुआत कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अटैकिंग मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने रोड शो के दौरान एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जम के रखना कदम मेरे साथियालखनऊ में चल रहे रोड शो के दौरान अपने रथ में सवार राहुल गांधी ने राफेल के कटआउट दिखाए हैं। रथ की छत पर सवार होकर राहुल गांधी राफेल के कटआउट को लहराते नजर आए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like