पत्नी ने नही बनाया मटन तो नशेड़ी पति ने पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट

Please Share

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरबख्श गंज थाना क्षेत्र के पूरे लाल त्रिवेदी मजरे शेखापुर गांव में एक पति ने अपनी धर्मपत्नी की सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि पत्नी ने अपने नशेड़ी पति के कहने के अनुसार मटन नहीं बनाया फिर क्या नशे की आवेश में पति ने लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति अवधेश कल नशे में धुत था और रात में पत्नी में चिकन बनाने को कहा जिस पर विवाद हुआ और पति ने पत्नी को लाठी डंडों से पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है ।जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गौरतलब है कि देश मे जहाँ एक तरफ नशा उन्मूलन के तहत कई योजनाएं और अभियान चल रहे हैं।लेकिन धरातल पर उसका असर शून्य के बराबर है।केवल कागज पर सारे काम चल रहे हैं।आज भी लोगों के परिवार नशे से तबाह हैं । न जाने कितने बच्चे महिलाएं नशेबाज पुरुषों की चपेट में उनकी हैवानियत का सामना कर रही है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like