22 मार्च को होगा जनता कर्फ्यू, सबको करना होगा पालन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Please Share

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने का संकल्प लेने का अह्वान करते हुए इस रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने कहा, “इस 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। लोग घरों से बाहर नहीं निकलें और अपने घरों में ही रहें। जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें तो जाना होगा। लेकिन अन्य नागरिक अपने संयम का परिचय देते हुए इसका पालन करें”।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। पिछले दो महीने में देशवासियों ने इसका डटकर मुकाबला किया है लेकिन बीते कुछ दिनों से ऐसा माहौल बन रहा है जैसे हम संकट से बचे हुए हैं, सब ठीक है। ऐसा लगता है देशवासी इससे बिल्कुल निश्चिंत हैं।  देशवासियों का सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, “इस वैश्विक महामारी से भारत अछूता रहेगा यह मानना गलत है। इससे निपटने के लिए संकल्प को मजबूत करने की जरूरत है। इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हम अपने कर्तव्य का पालन करें। हमारा खुद का स्वस्थ बने रहना सबसे पहली जरूरत है। हमें संयम से रहना होगा। भीड़ से बचना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी होगी। हमारा संयम इस बीमारी को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाएगा”।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए ज़रूरी ऐसी आवश्यक चीज़ों की कमी ना हो, इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं”।

आने वाले कुछ सप्ताह तक बहुत जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें। हो सके तो घर से ही दफ्तर का काम करें। जो लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं उनकी तो जरूरत है कि वो अपने काम को रोक नहीं सकते।

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से आज एक और शख्स की मौत हो गई। कोरोना से देश में यह चौथी मौत हुई है जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर अब 173 हो गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply