पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन

Please Share

नई दिल्ली: पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। फर्नांडिस काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। जानकारी के मुताबिक, फर्नांडीज के पुत्र विदेश में रहते हैं, उनके वापस आने के बाद फर्नांडीज संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि जॉर्ज फर्नांडिस अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रहे। रक्षा मंत्री रहते हुए फर्नांडिस ने सेना के लिए कई अहम कदम उठाए थे। फर्नांडिस ने रक्षा मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग संभाले थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री, जॉर्ज फर्नांडिस जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like