प्याज़ के दाम ने छुआ आसमान ,प्रधानमंत्री के भोजन की सूची से भी हटाया गया प्याज़

Please Share

ढाका: बांग्लादेश में प्याज के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सरकार ने विमान से तुरंत प्याज आयात करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भोजन की सूची से प्याज को हटा दिया था। भारत से निर्यात रोक दिए जाने के बाद उसके पड़ोसी देशों में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गए।

भारत में मानसून की भारी वर्षा के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ, जिससे उत्पादन कम हुआ है। दक्षिण एशिया के देशों में प्याज खान-पान का अहम हिस्सा है और यह राजनीतिक लिहाज से भी काफी संवेदनशील खाद्य उत्पाद है। बांग्लादेश में एक किलो प्याज का दाम आमतौर पर 30 टका (करीब 25 रुपये किलो) रहता है, लेकिन भारत से निर्यात बंद होने और उपलब्धता कम होने के बाद प्याज का दाम तेजी से बढ़कर 260 टका (करीब 220 रुपये किलो) पर पहुंच गया।

विमान से मंगाया जा रहा प्याज

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के उप-प्रेस सचिव हसन जाहिद तुषार ने कहा कि प्याज विमान से मंगाया जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने खाने-पीने में प्याज का इस्तेमाल बंद कर दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like