राजधानी एक्सप्रेस से कटकर चार यात्रियों की मौत

Please Share

इटावा: गोरखपुर से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस में सवार कई यात्री आज सुबह यहां के बलरई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। इनमें चार लोगों की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई । मृतकों में एक महिला भी है घटनाक्रम के मुताबिक गोरखपुर से बांद्रा जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के बलरई स्टेशन पर खड़ी होने के बाद ट्रेन से उतरकर यात्री रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। उसी दौरान अचानक अवध एक्सप्रेस को क्रास कर रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

इस हादसे में जहां एक महिला समेत अवध असम एक्सप्रेस के 4 यात्रियों की मौत हो गई है वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।इन्हें उपचार के लिए यहां के सैफई स्थित पीजीआई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले यात्रियों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like