राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे है: गणेश जोशी

Please Share

मसूरी: मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे में राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे है। जो भी बात राहुल गांधी कहते है वे सब आधारहीन होते है।

उन्होंने राफेल सौदे में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए फैसले को सत्य की जीत बताया। गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के साथ देश की जनता को गुमराह करने के लिये कांग्रेस को देश की जनता के साथ देश के जवानों से माफी मांगनी चाहिये। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा 2001 से 2014 तक राफेल डील को फाइलों में दबाने को काम किया गया। वहीं सेना की जरूरतों को दरकिनार किया गया है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कहा गया की फ्रांस के राष्ट्रपति ने उनको बताया है कि एयरक्राफ्ट 520 करोड़ में तय था जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी राहुल गांधी से राफेल डील के बारे में कोई बात नहीं हुई है। इससे साफ हो जाता है कि राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का काम कर दो देशो के बीच हुए समझौते पर राजनीति कर रहे है।

इसके अलावा गणेश जोशी ने कहा कि 2019 में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता एक बार फिर नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like