केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, राफेल से जुड़े अहम दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी

Please Share

राफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि डिफेंस मिनिस्ट्री से कुछ गोपनीय दस्तावेज चोरी हो गए थे, जिनके आधार पर ही याचिकाएं दायर की गई हैं।

अटॉर्नी जनरल ने अखबार में छपी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ये रिपोर्ट डिफेंस मिनिस्ट्री से चोरी हुए दस्तावेजों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ये ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन है।

इन नेताओं ने दायर की पुनर्विचार याचिका

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक पुनर्विचार याचिका पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और सीनियर ए़डवोकेट प्रशांत भूषण ने और दूसरी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दाखिल की है। कोर्ट में दाखिल पुनर्विचार याचिका में में कहा गया है कि फैसला केंद्र सरकार के गलत दावों पर आधारित है।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी सरकार को क्लीन चिट

सुप्रीम कोर्ट ने बीते 14 दिसबंर के अपने फैसले में 36 राफेल जेट की खरीद की डील में जांच की मांग को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने सरकार को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि इस डील की प्रक्रिया में कुछ भी संदेहजनक नहीं है।

कोर्ट ने कहा था कि राफेल जेट की कीमत और राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के ऑफसेट पार्टनर चुनने की उनकी पसंद पर सवाल करना कोर्ट का काम नहीं है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like