राहुल ने भरा नामांकन, ताजपोशी से बस अब कुछ दिनों की दूरी!

Please Share

राहुल ने भरा नामांकन, ताजपोशी से बस अब कुछ दिनों की दूरी! 2 Hindi News Bharat »

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बस अपनी ताजपोशी से अब कुछ ही दूरी पर हैं, उनका अध्यक्ष बनने का रास्ता करीब पूरी तरह साफ हो चुका है। उन्होंने आज अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिले की आज अंतिम तिथि थी। राहुल के नामांकन दाखिले के दौरान उनके साथ सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बता दें कि पांच तारीख को नामांकन पत्रों की जांच होगी, हालांकि राहुल गांधी का निर्विरोध चुना जाना तय है। 11 तारीख को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है और उसी दिन नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

You May Also Like

Leave a Reply