फिर विवादों के घेरे में राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से अपनी गलती को लेकर ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने कोरोनावायरस को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधना चाहा, लेकिन इस हरकत से उनकी ही किरकिरी हो गई। दरअसल, कोरोनावायरस को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, ‘कोरोनावायरस हमारे लोगों और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। मेरे हिसाब से सरकार इस खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही है। समय पर कदम उठाने की जरूरत है। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के साथ विश्व का नक्शा शेयर किया जिसमें भारत से कश्मीर को अलग दिखाया गया है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की ख़ूब किरकिरी हो रही है।

फिर विवादों के घेरे में राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like