राहुल हुए 48 के, कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने मनाया जन्मदिन

Please Share

देहरादून: आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जगह-जगह राहुल गाँधी को बधाईयाँ देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कड़ी में राजधानी दून सहित सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के आलावा सभी जिलों में   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी दून के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी राहुल गाँधी के जन्मदिन के मौके पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। वहीँ पिथौरागढ़ में इस मौके पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग गेस्ट हॉउस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा कर राहुल गाँधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना की। वहीं युवाओं का कहना है कि वे हर साल राहुल गाँधी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like