राहुल ने ममता बनर्जी को चिट्ठी लिख जताया समर्थन, कहा: पूरा विपक्ष एकजुट है

Please Share

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर से विपक्षी एकता की झलक देखने को मिल सकती है। 19 जनवरी को कोलकाता में ममता बनर्जी रैली को अब राहुल गांधी का भी साथ मिल गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिख कर समर्थन की बात कही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में ममता को दीदी का संबोधन देते हुए मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में अपना समर्थन दिया है। चिट्ठी में राहुल ने लिखा कि बंगाल की जनता हमेशा ही जनविरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही है। मोदी सरकार के खिलाफ इस वक्त पूरे देश में आक्रोश है और टीएमसी के इस प्रयास का कांग्रेस पार्टी पूरा समर्थन करती है। कांग्रेस की तरफ से रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

बता दें कि ममता आगामी 19 जनवरी को कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित करने वाली हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की यह रैली निर्णायक भूमिका निभाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like