आफत की बारिश, लैंसडौन में जान-माल की हानि…

Please Share

आफत की बारिश, लैंसडौन में जान-माल की हानि… 2 Hindi News Bharat »

पूरे प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश की वजह से जन-जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक बारिश की वजह से कच्चे मकान जगह-जगह पर ढह रहे है। लैंसडौन में भी ऐसा ही मकान ढहने का मामले सामने आया है जहा मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई है। वहीं कल्जीखाल में मनिहार सिंह की गोशाला ध्वस्त हो गयी जिसकी वजह से कई मवेशियां मलबे में दफन हो गए।

लैंसडौन के एस0एच0ओ एम0पी कुध्वाल ने हैलो उत्तराखंड को बताया की सुबह सात बजे विकासखंड जयहरीखाल के ल्वीठा तोक ग्राम रीठागांव में मकान की दीवार ढहने से चार साल का बच्चा साहिल और उसकी मां दीपा देवी मलबे में दब गए। दोनों को मलबे से बाहर निकालकर कैंट अस्पताल लैंसडौन में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्य हो गयी।

आपदा आधिकारी ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि मकान देहने के मामले के साथ ही कल्जीखाल में मनिहार सिंह की गोशाला ध्वस्त हो गयी जिसकी वजह से कई मवेशियां मलबे में दफन हो गए और पौड़ी के ही विकासखंड केसली डांडा में बच्ची सिंह की गौशाला ढहने से 20 मवेशियों की मौत हो गई है। आपदा अधिकारी ने बताया की मौके पर राजस्व की टीम मौजूद है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply