हाईकोर्ट में ढैंचा बीज घोटाले की सुनवाई 7 दिसंबर को

Please Share
हाईकोर्ट में ढैंचा बीज घोटाले की सुनवाई 7 दिसंबर को 2 Hindi News Bharat »नैनीताल। हाईकोर्ट ने ढैंचा बीज घोटाले मामले में अगली सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तिथि नियत की है। मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ व न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।गौरतलब है कि गाज़ियाबाद निवासी जय प्रकाश डबराल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि वर्ष 2005-06 में तत्कालीन सरकार ने खरीफ की फसल को बढ़ावा देने के लिए ढैंचा बीज वितरण की योजना बनाई थी और ढेंचा बीज निर्धारित बाजार मूल्य से 60 फीसदी अधिक दरों से खरीदा गया।याचिका में कहा गया कि इस मामले की जांच के लिए गठित त्रिपाठी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।मामले को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 7 दिसंबर की तिथि नियत की है।

You May Also Like

Leave a Reply