रायपुर में नदी किनारे मिली डेड बॉडी, हत्या की आशंका

Please Share

संवाददाता– (हरीश शर्मा)

देहरादून: रायपुर क्षेत्र के अंतरगत धन्याड़ी धर्मकांटा के पास नदी किनारे एक व्यक्ति की डेड बाॅडी मिली है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राजेश गैरोला पुत्र स्व. उमादत्त गैरोला निवासी शमशेर गढ़ थाना रायपुर उम्र 38 वर्ष के रुप मे हुई हैं।
परिजनों से जानकारी मिली की मृतक ध्याड़ी मजदूरी का करता था। मामले की जानकारी लगने के बाद एसएसपी भी मौक पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। टीम ने बतायाया कि प्रारम्भिक जांच में बताया गया कि मृतक के सर पर भारी वस्तु से चोट मारा जाना प्रतित हो रही है।
मृतक के सर पर चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि मृतक के सर पर वार कर उसकी हत्या कि गयी है। पुलिस ने मामले का खुलाशा करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। एसएस निवेदिता कुकरेती ने कहा कि मामले का जल्द खुलाशा किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like