राजनाथ, राहुल, सोनिया समेत 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा तय, 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी

Please Share

नई दिल्ली: राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति इरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला सोमवार को 7 राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले 5वें चरण के लोकसभा चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे। सत्तारूढ़ बीजेपी और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है, क्योंकि 2014 के चुनावों में बीजेपी ने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की।

उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में 7-7 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि बिहार में 5 और झारखंड में 4 सीटों के लिए चुनाव होना है। जम्मू-कश्मीर की लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे। इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे। शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like