राजनाथ सिंह बोले कांग्रेस से गठबंधन के बाद पार्टियां बोलेंगी #MeToo

Please Share

नई दिल्ली: चुनाव की तारीखों के जनदीक आते ही राजनीतिक दल अपने बयानों में तल्खी लाने लगे हैं। आमतौर पर सधे बयान देने वाले राजनााथ सिंह ने इस बार कुस बयान दिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने मीटू कैंपेन को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। राजनाथ सिंह ने कहा, जो भी दल कांग्रेस के साथ गया, उसको मिटने से दुनिया में कोई ताकत नहीं बचा पाई। बाद में कहीं ऐसे हालात न हो जाएं, सारी विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर लें और बाद में जब कांग्रेस से धोखा खा जाएं, तो मी टू कैंपेन चलाने के लिए मजबूर हो जाएं।

उन्होंने कहा, आज जैसे हालात पैदा हुए हैं। सारी विपक्षी पार्टियां भाजपा के बढ़े प्रभाव से डरी हुई हैं। सब मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि जितना बड़ा गठबंधन करना है करें, लेकिन एजेंडा तो सही होना चाहिए। लेकिन इनके पास कोई एजेंडा नहीं है, इनके पास एक ही एजेंड है मोदी रोको मोदी रोको। मैं सभी पार्टियों को बता देना चाहता हूं कि जो भी कांग्रेस के साथ गया उसे मिटने से कोई नहीं बचा पाया है।

साल के अंत में 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसके देखते हुए केंद्र सरकार ने विपक्ष पर तीखा हमला करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते गृहमंत्री ने लखनऊ में रेलवे प्रादेशिक प्राइमरी सहकारी बैंक के सौ वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि पैसा लेकर विदेश भागने वालों को वापस भारत आना होगा। उनकी सारी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए एक अध्यादेश बना दिया गया है।

उन्होंने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। हम समझते हैं कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण नहीं, बल्कि सरलीकरण करना चाहिए। बैंकों के लेनदेन को राजनाथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था का लुब्रीकेंट बताया जो अर्थव्यवस्था को चलाता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like