राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग को लेकर बागेश्वर में जगह-जगह प्रदर्शन

Please Share

बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य बने 18 साल पूरे हो चुके हों, लेकिन राज्य के लिए संघर्ष करने वाले राज्य आंदोलनकारी अब तक खुद को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि, जिला प्रशासन ने केवल चिन्हीकरण के अलावा कोई कार्यवाही नहीं की है।

बागेश्वर जनपद के राज्य आंदोलनकारियों ने इसी सन्दर्भ में जिले भर की तहसीलों में अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं राज्य आंदोलनकारियों ने साफ तौर पर कहा की पूर्व में जिलाधिकारियों ने हमारे राज्य आंदोलनकारी होने का सबूत मांगा था। लेकिन तब राज्य आंदोलनकारियों ने तत्कालीन गिरफ़्तारी के साक्ष, अखबारों के कटिंग आदि सबूत जिलाधिकारी के सम्मुख पेश किये लेकिन आज तक जिलाधिकारी द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को निराश किया गया है। इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि सभी राज्य आंदोलनकारी एकत्रित होकर एक बार फिर शासन प्रशासन के खिलाफ सड़को पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like