गैरसैंण में होगा राज्यसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग की लगी मुहर

Please Share

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद पहली बार राज्यसभा चुनाव के लिए गैरसैंण में मतदान केंद्र बनाया जाएगा। गैरसैंण में पहली बार बजट सत्र बुलाने के बाद अब यह एक और बड़ा निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी विधायकों की मौजूदगी गैरसैंण में होगी। इससे पहले प्रस्तावित मतदान केंद्र देहरादून को बनाया गया था, जिसे विधानसभा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग से बदले जाने की सिफारिश की गई थी। जिसे भारत निर्वाचन आयोग ने मान लिया है। 20 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के बीच 23 मार्च को गैरसैंण राज्यसभा के लिए मतदान होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply