रक्षाबंधन पर महिलाओँ के लिए खास तोहफा, उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा

Please Share

देहरादून: प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए खास सुविधा की तैयारी की है। उत्तराखण्ड सरकार ने महिलाओं के लिये उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर रविवार 26 अगस्त 2018 को उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने से सम्बंधित आदेश भी जारी कर दिये गये है। इस सुविधा से प्रदेश की महिलायें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से प्रदेश में आवागमन कर सकेंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like