रक्षक बने भक्षक, 3 साथियों के साथ मिलकर पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला के साथ किया गैंग रेप

Please Share

ओडिशा: हवस के भूखों पर हवस का भूत इस कदर सवार है की वह पुलिस से भी नहीं डरते। जब खुद को पुलिस बताने वाला ही ऐसा काम करे तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला ओडिसा के पूरी इलाके का सामने आया है। यहाँ एक महिला का आरोप है की एक पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसका गैंग रेप किया है।

इससे पहले जब महिला एक बस स्टैंड पर खड़ी थी तो एक शख्स ने खुद को पुलिस वाला बताया और महिला को मदद की पेशकश की। आरोपी ने कथित तौर से अपना पुलिस विभाग का आईकार्ड भी दिखाया था।महिला ने जब ‘पुलिसवाले’ से मदद लेने से इनकार कर दिया तो उसने 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को जबरन कार में बिठा लिया।

इसके बाद महिला को एक सरकारी क्वार्टर में ले जाकर गैंगरेप किया महिला के मुताबिक, गैंगरेप की घटना सोमवार की है। महिला भुवनेश्वर के एक बस स्टॉप पर खड़ी थी, इसी दौरान उसे जबरन कार में बिठाकर पुरी लाया गया। महिला ने शाम में रेप की शिकायत दर्ज कराई, महिला ने बताया कि दो लोगों ने सरकारी क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद कर रखा था। जबकि 2 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया, लेकिन शराब पीने के बाद आरोपियों को नींद आ गई।

आरोपी के सोने के बाद महिला ने खिड़की से किसी व्यक्ति को आवाज लगाई और भागने में सफल रही। इस दौरान महिला ने एक आरोपी का वॉलेट और आईकार्ड अपने साथ रख लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र सेठी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पूर्व में ही पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like