राम मंदिर पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पीएम को भुगतना होगा खामियाजा: बाबा रामदेव

Please Share

हरिद्वार: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर से राम मंदिर निर्माण की मांग उठ रही है। अयोध्या में राम मंदिर की मांग को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का भी बयान सामने आया है। रामदेव ने कहा कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो विद्रोह होने की संभावना है। बाबा रामदेव ने कहा है कि मंदिर का निर्माण कोर्ट से नहीं बल्कि संसद से होगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का रास्ता संसद से साफ होगा। बाबा रामदेव ने राम नाम के बहाने सरकार को चेताया कि अगर मंदिर पर जल्द कोई फैसला न लिया गया तो हो सकता है कि पीएम मोदी को इसका खामियाजा भुगतना पड़े। हरिद्वार में शहरी निकाय के लिए हो रहे चुनाव में वोट डालने पहुंचे बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा राम भक्त बताया। इस दौरान बाबा रामदेव के साथ उनके सहयोगी बालकृष्ण भी मौजूद थे। रामदेव बाबा ने कहा कि संसद पर राम मंदिर बनवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। योग गुरु ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि संसद और कोर्ट राम मंदिर नहीं बनाती है तो देश में विद्रोह हो सकता है।

गौरतलब है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई टल रही है जिससे साधु-संत काफी आहत हैं। संत समाज चाहता है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट जल्द से जल्द अपना फैसला सुनाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like