उत्तराखंड: कंडाली के कपड़े पहनकर कैबिनेट बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री और मंत्री

Please Share

देहरादून: बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्रियों की जैकेट विशेष आकर्षण के केंद्र बनी। दरअसल सभी मंत्री एकदम अलग रंग में नजर आए। त्रिवेंद्र रावत कैबिनेट के सभी मंत्री सदरी (हाफ जैकेट) पहने नजर आए। इस जैकेट की खास बात यह रही कि, ये कंडाली के रेशों से बनी जैकेट थी।

कंडाली के रेशों से बनी जैकेट पहनकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कंडाली के रेसों से बने कपड़ों को प्रमोट करते अक्सर नजर आए। उनका मानना है कि इससे लोगों को गांवों में ही रोजगार मिल सकता था। टिहरी के रैबार कार्यक्रम में भी उन्होंने कंडाली और भांग के रेसों से बने कपड़ों को लोगों के लिए रोजगार का बेहतर जरिया बताया था। उनका कहना था कि पहाड़ में रहकर कंडाली के रेसों से कपड़ों से लेकर चप्पल और जूते तक बनाए जा रहे हैं, जिनका बाजार में काफी डिमांड है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like