बाबा रामदेव बोले- गांधी परिवार नहीं चाहता था मोदी-शाह जिंदा रहें

Please Share

नई दिल्ली: नोएडा सेक्टर-62 स्थित सिम्बायोसिस इंटरनेशनल कैंपस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने राजनीतिक बयान देकर खलबली मचा दी। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने अमित शाह को जेल भेजा था, और वह चाहता था कि शाह जेल में ही खत्म हो जाएं। बाबा रामदेव ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेकर साफतौर पर कहा कि ये दोनों नेता कभी नहीं चाहते थे कि अमित शाह और मोदी जिंदा रहें।

रामदेव ने पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह कानून मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें खुद कानूनी कार्रवाई में फंसना पड़ेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर कानून से खिलवाड़ किया। अमित शाह को जेल भेजने वाले चिदम्बरम अब खुद अपने ही किए में फंस चुके हैं।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी कभी बदले की भावना से काम नहीं करते। साथ ही छात्रों से कहा कि देश का कानून तोड़ना और भगवान का कानून तोड़ना दोनों ही गलत है। अगर देश का कानून तोड़ेंगे तो चिदम्बरम जैसा हाल हो जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like