रानीखेतः एक और भयंकर सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे

Please Share

कल देर रात रानीखेत रामनगर मार्ग पर सौराल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

भिकियासैंण थाना कांस्टेबल कर्लक कुंदन लाल कोहनी ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि एक स्विफ्ट कार यूपी 16 सीटी 8266 गैरसैंण से नोयडा जा रही थी। जैसे ही कार रामनगर मार्ग पर सौराल में पहुंची वैसे ही कार 300 मीटर गहरी खाई मे जा गिरी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं जब पुलिस ने स्थानीयों की मदद से घायलों को बमुश्किल कार से निकाला तब तक दो लोगों की मृत्यु हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नंदकिशोर जोशी और प्रकाश चंद जोशी रूड़की निवासियों के रूप में हुई है। और परवेज खुर्शीद, नैन सिंह, मोहन सिंह अग्रवाल तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनहें रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सलाय रानीखेत पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है और मृत्कों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

दुर्घटना का कारण बरसात से रोड़ का कटना बताया जा रहा है। जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply