रानीखेत में माँ दुर्गा महोत्सव की धूम

Please Share

रानीखेत: नगर के गांधी चौक पार्क में माँ दुर्गा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां माँ दुर्गा महोत्सव के तहत नवरात्र में देवी स्थापना,पूजा-अर्चना, बड़ी आरती सहित भारी भीड़ के बीच छप्पन भोग खीर, हलवे का भोग प्रति दिन अलग-अलग लगाया जा रहा है।

यहां पर पिछले कई सालों से नवरात्र में यह उत्सव मनाया जाता रहा है। यहां रात्री में देवी जागरण चौकी के तहत माता की जोत जलाई गई। साथ ही धूमधाम से माता के भजन गाये गए। वहीं मध्य रात्री में आरती के बाद माता का प्रसाद वितरित किया गया। इस क्षेत्र में कई अन्य जगह भी माता के पन्डाल सजे हैं। यहां जिस भी जगह कार्यक्रम हो रहे हैं, वहां सभी जगह महिला भक्तो की भीड़ लगी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like