रानीखेत में संयुक्त परेड के साथ ही भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास शुरु

Please Share

रानीखेत: चौबटिया सैन्य क्षेत्र में भारत की 15 गढवाल रेजीमेंट के साथ मिलकर दोनो विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशो की सेनाओं की संयुक्त परेड सम्पन्न हुई। इसी के साथ दोनो ही देशो का युद्धाभ्यास शुरु हो गया। विशेष कार्यक्रम, आतंकवाद से निपटने के लिये 27-28 सितम्बर को होना है। दोनो देशो के सैनिको ने मैदान में परेड की, दोनो ही देशो की राष्ट्र धुन बजाई गई।

यूएस के कमान अधिकारी जनरल ग्राह्म व भारत की तरफ से सीपीएक्स के लिये मेजर जनरल कविन्द्र सिंह सेना मेडल संचालन करेगें। एफटीएक्स के लिये 99 माउन्टेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर विजय काला गरुड़ डिविजन के जनरल आफिसर कमान्डिग जनरल रैंक अधिकारी होंगें। दोनो देशो के कमान अधिकारियों ने परेड का निरिक्षण किया। 29 सितम्बर को कार्यक्रम का समापन हो जायेगा। इस दिन दोनो देशो के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी कार्यक्रम की जांच व अवलोकन करेगें। अमेरिकल सेन्य टुकड़ी में 3 भारतीय मूल के सैनिक भी है। इनमे 1 महिला बलबीर खेरा चन्डीगढ की हैं।

इस युद्धाभ्यास को शीर्ष स्तर पर दिल्ली में हुई वार्ता से जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन इस तरह का होने वाला यह 14वां युद्धाभ्यास कार्यक्रम है। यह पिछले सालों से एक साल भारत में व एक साल अमेरिका में होता रहा है। इस वर्ष अपग्रेड कर बटालियन स्तर की फील्ड ट्रेनिंग एक्साईज (एफटीएक्स) होगी, इसके साथ ही डिविजन स्तर की कमांड पोस्ट एक्साइज (सीपीएक्स) भी की गयी है। 350 अमेरिकन सैनिक यहाँ पंहुचे हैं। पिछले वर्ष यह अभ्यास अमेरिका के ‘मेकार्ड ज्वाइंट बेस’ पर हुआ था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like