उत्तराखंड: रणजी सीजन से भी बहार हुए दीपक धपोला,जानिए वजह

Please Share

देहरादून : उत्तराखंड रणजी टीम के खिलाडियों कि लिस्ट आज शाम तक तैयार हो जाएगी। और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से उत्तराखंड कि टीम के माध्यम गति के गेंदबाज़ दीपक धपोला को इंजरी के चलते टीम से बाहर कर दिया है। आपको बता दें कि इस साल दीपक धपोला इंजरी की वजह से विजय हज़ारे और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट से बाहर रहे।

गौरतलब है कि धपोला ने पिछले साल अपनी घातक गेंदबाजी से अन्य टीमों पर दबाव बनाये रखा और 2 मैंचों में 5 – 5 विकेट लेने का करिश्मा भी किया था। अब देखना ये होगा कि उत्तराखंड कि टीम में किस गेंदबाज़ को धपोला की जगह मिलेगी। बरहाल उत्तराखंड कि टीम में तेज गेंदबाज सन्नी राणा और प्रदीप चमोली पर सबकी मुख्य रूप से निगाहें हैं ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like