अच्छी ख़बर: राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को अब मिलेगी सरकारी नौकरी

Please Share

देहरादून: खेल मंत्री अरविंद पांडे ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। अब राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। इसके अलावा वह उत्तराखंड रोडवेज में निशुल्क यात्रा भी कर सकेंगे। खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया है।

खेल मंत्री ने यह घोषणा विधानसभा परिसर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नई व्यवस्था के तहत ‘समूह ग’ में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा पदक जीतकर प्रदेश लौटने पर खेल विभाग के अधिकारी ऐसे खिलाड़ि‍यों का स्वागत करेंगे। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

बैठक में खेल मंत्री ने युवा कल्याण निदेशक को महिला युवक मंगल दल को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं बनाने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा 38वें राष्ट्रीय खेलों की अवस्थापना को तय समय तक तैयार करने के लिए कहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like