Reetha Sahib Rescue: रीठा साहिब जोड़ मेले में नदी का जलस्तर बढ़ने से मची अफरा-तफरी, SDRF ने 50 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

Please Share
Champawat (Reetha Sahib Rescue): उत्तराखंड के चम्पावत जिले में आयोजित श्री रीठा साहिब जोड़ मेले के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। बढ़ते पानी के कारण 50 से अधिक श्रद्धालु नदी की धारा के बीच फंस गए और बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया।

Bikaner dust storm: बीकानेर में धूल भरी आंधी का तांडव, दिन में छाया अंधेरे जैसा माहौल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पहले से मौके पर तैनात SDRF टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। उपनिरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही नदी किनारे और जलधारा में फंसे कई वाहनों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Watch Kasol Firing Incident: कसोल में पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ा, फायरिंग से मचा हड़कंप

समय रहते की गई SDRF की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया गया।

Hello Uttarakhand News

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like