रानीखेत: रैफर सेन्टर बन कर रह गया राजकीय चिकित्सालय, लोगों में भारी आक्रोश

Please Share

-रिपोर्ट नंद किशोर गर्ग

रानीखेत: राजकीय चिकित्सालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी। जन आक्रोश को देखते हुए सीएमएस ने लोगों को अपने स्तर की समस्याओं को निपटाने का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार स्तर की समस्याओं के लिये सरकार को अवगत करने की बात कही। लोगों का कहना है कि, यह चिकित्सालय मात्र रैफर सेन्टर बन कर रह गया है। साथ ही आरोप लगाया कि, यहाँ चिकित्सक बाहर की एक ही कम्पनी विशेष की दवाएं लिख रहे हैं, जो बहुत अधिक कीमत की दवायें हैं। डॉक्टर केवल अपने लाभ के लिए यह कर रहे हैं। इसके अलावा 3 लेडी डॉक्टर होने के बावजूद महिला मरीजों को रैफर कर दिया जाता है। यहाँ करीब डेढ दर्जन चिकित्सक हैं लेकिन एक भी फिजिशियन नही हैं। जिसके चलते रोगी परेशान हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like