रोहित ने कोहली के खिलाफ उठाया ये कदम, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद बढ़ी दरार!

Please Share

नई दिल्ली:वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी कई खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, टीम इंडिया के बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। इससे पहले रोहित शर्मा ने विराट कोहली को अनफॉलो किया था। हालांकि विराट कोहली अभी भी रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सचदेव को फॉलो कर रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी राधिका रितिका सजहेद को फॉलो नहीं करतीं।

दरअसल वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया में मतभेद की खबरें साने आई थीं। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों भी सामने आई थीं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दो गुटों में बंटकर खेली। रोहित शर्मा के गुट के खिलाड़ियों को विराट कोहली और रवि शास्त्री के फैसले नागवार गुजरे थे। कई मौकों पर रोहित ने कोहली के फैसलों पर नाराजगी जाहिर की, इससे दोनों के बीच अनबन बढ़ती चली गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like