रोजगार न मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के करणपुर में एक युवक द्वारा फांसा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, बीती देर रात थाना डालनवाला को सूचना मिली की चावला चौक के पास  7 सीमेंट रोड करणपुर में एक युवक द्वारा अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है, जो काफी प्रयासों के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहा है। उक्त सूचना पर चौकी करणपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। इस दौरान पुलिस ने कमरे के दरवाजे की दरारों से झांक कर देखा तो कमरे के अंदर एक युवक ने रस्सी से लटक कर फांसी लगाई थी। इसके बाद सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और वीडियोग्राफी कराते हुए साक्ष्य  संकलन की कार्यवाही फॉरेंसिक टीम के माध्यम से करायी गई।

वहीं जब मामले को लेकर जानकारी ली गई तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि  मृतक उपरोक्त अपने बड़े भाई के साथ  उक्त कमरे में किराए पर रहता था और वर्तमान में बेरोजगार था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक की पहचान महेश सिंह पुत्र आनंद सिंह (25) निवासी ग्राम  हटाड थाना त्यूणी,हाल निवासी 7 सीमेंट रोड, निकट चावला चौक, करनपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है साथ ही आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को 108 के माध्यम से दून मोर्चरी में रखवाया गया है। और परिजनों के पहुंचने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like